अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान सीरिया में अमेरिकी सेना के ख़र्चे उठाने के लिए तैयार हो गए हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार वाशिंग्टन दीसी में होने वाली बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि वह सीरिया में अमेरिकी सैनिकों को रोकने के लिए तैयार हैं।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि अमेरिकी सेना बहुत जल्द ही सीरिया से वापस चली जाएंगी जिसके जवाब में सऊदी राजकुमार बिन सलमान का कहना था कि सीरिया में ईरान के प्रभाव से निपटने के लिए वहां अमेरिकी सेना का होना आवश्यक है। अगर अधिक समय के लिए नहीं तो कुछ समय के लिए ही सही मगर वहां अमेरिकी सेना का होना ज़रूरी है।
बिन सलमान की इस बात के जवाब में ट्रंप का कहना था कि अगर आप अमेरिकी सैनिकों को सीरिया में रोकने पर ज़ोर दे रहे हैं तो उसके खर्चे उठाएं, और सऊदी राजकुमार अमेरिकी सैनिकों का खर्चा उठाने के लिए तैयार है।
8 अप्रैल 2018 - 17:20
समाचार कोड: 888601
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि अमेरिकी सेना बहुत जल्द ही सीरिया से वापस चली जाएंगी जिसके जवाब में सऊदी राजकुमार बिन सलमान का कहना था कि सीरिया में ईरान के प्रभाव से निपटने के लिए वहां अमेरिकी सेना का होना आवश्यक है।